Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

सास पर खौलता सरसों का तेल डालने के मामले में बहु गिरफ्तार, भेजा जेल

India-1stNews






बीकानेर। अपनी सास पर खौलता सरसों का तेल उड़ेलकर घायल करने वाली बहू को जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी बहू सिमरन के खिलाफ उसके पति लतीफ पुत्र कादिर अली ने थाने में मामला दर्ज करवाया था।

एसएचओ महावीर प्रसाद बिश्नोई ने कहा कि परिवादी लतीफ ने 11 जून को रिपोर्ट दी कि उसकी पत्नी सिमरन ने उसकी मां हिदायत बानो पर 11 जून की सुबह करीब पांच बजे सरसों तेल गर्म कर उड़ेल दिया। जिससे उसकी मां करीब 54 प्रतिशत झुलस गई। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया कि लतीफ और सिमरन के बीच लंबे अर्से से मनमुटाव चल रहा है। ऐसे में सिमरन को डर था कि उसे उसका पति और ससुराल वाले मिलकर जान से मार देंगे। एसएचओ ने बताया कि इस प्रकरण की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement