Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बाइक सवार युवकों ने महिला के गले से मंगलसूत्र छीन हुवे फरार

India-1stNews







बीकानेर। शहर में झपट्टा मार गैंग एक बार फिर सक्रिय है। बाइक सवार युवकों ने एक महिला के गले से मंगलसूत्र झपट्टा मारकर ले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नत्थूसर बास निवासी परिवादी महिला श्यामदेवी पत्नी चावलाराम बिश्नोई (65) ने सदर थाने में मामला दर्ज कराया है। महिला ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 21 जून को दोपहर 3:15 से 3:30 बजे के बीच वह नोखा से आई और गंगानगर चौराह पर बस से उतकर टैक्सी का इंतजार कर रही थी, इसी दौरान एक बाइक पर दो युवक आए और उनके गले में पहना मंगलसूत्र छीन कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू की है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562