Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर में एसीबी की बड़ी कार्यवाही, पांच मांगे, तीन में सौदा,अधिकारी ट्रैप

India-1stNews






बीकानेर। एसीबी की टीम ने मंगलवार को कार्यवाही करते हुए एक अधिकारी को ट्रैप किया है। जानकारी के अनुसार लूणकरणसर में एक गिरदावर को रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया है। एएसपी महावीर के निर्देशन में पुलिस निरीक्षक गुरमेल ने कार्यवाही करते हुए गिरदावर लालचंद को ट्रैप किया है। गिरदावर को तीन हज़ार की रिश्वत लेते ट्रैप किया गया है। एएसपी महावीर ने बताया कि परिवादी ने शिकायत की थी की गिरदावर लालचंद भूमि का सीमांकन करने की एवज में रिश्वत मांग रहा है। शिकायत के बाद में एक टीम गठित की गई ओर इशारा मिलते ही उसको पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि लूणकरणसर स्थित पटवार गृह में यह कार्यवाही की गई। एएसपी महावीर के निर्देशन में पुलिस निरीक्षक गुरमेल ने यह कार्यवाही की है।




पांच मांगे, तीन में सौदा
एसीबी अधिकारी के मुताबिक आरोपी गिरदावर ने परिवादी से सीमाज्ञान करने के लिए पांच हजार रुपए की मांग की। एसीबी की टीम के सत्यापन के दौरान आरोपी ने तीन हजार में सौदा तय किया। इसके बाद मंगलवार शाम को एसीबी की टीम ने ट्रेप की योजना बनाई। शाम को परिवादी को विशेष रसायन लगे नोट लेकर आरोपी के पास भेजा। परिवादी ने आरोपी को रुपए देते ही टीम को इशारा कर दिया। टीम ने इशारा मिलते ही आरोपी गिरदावर को दबोच लिया। उसकी शर्ट की जेब से तीन हजार रुपए की राशि बरामद कर ली।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement