Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

दिन दहाड़े ऑटो रिक्शा से पार हुआ सोने का हार

India-1stNews





बीकानेर। शहर में सक्रिय चोर गिरोह ने ऑटोरिक्शा में बेठे एक व्यक्ति के पास से आठ तोला सोने का हार दिन-दहाड़े पार कर लिया। कोटगेट थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बीकानेर में व्यास कॉलोनी के 2-ई-5 मकान निवासी मधुसूदन व्यास ने इस्तगासे के जरिये दर्ज मामले में पुलिस को नेकलेस चोरी होने की जानकारी दी है। व्यास ने बताया कि शनिवार 3 जून की सुबह उन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की जोशीवाड़ा स्थित सिटी ब्रांच के पास से अपना 8 तोला सोने का नेकलेस लिया था।

वहां से वह पैदल चलकर बोथरा कॉम्पलेक्स पहुंचे और अपने व्यास कॉलोनी स्थित घर जाने के लिये ऑटो रिक्शा किया। व्यास ने बताया कि उस ऑटोरिक्शा में एक महिला व एक बच्ची भी सवार थी। उन्होंने बताया कि जब वे बोथरा कॉम्पेलक्स से रवाना होकर शिवबाड़ी रोड पर लक्ष्मय कोचिंग सेंटर के पास घर जाने के लिये उतर गए।

बाद में उन्होंने अपने पास रखा नेकलेस सम्हाला तो वह उनके पास नहीं मिला। व्यास ने इस संबंध में मंगलवार 6 जून की रात को लगभग नौ बजे अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562