Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

कपिल सरोवर में डूबने से युवक की मौत

India-1stNews




बीकानेर। तीर्थ यात्रा कर लौटे व्यक्ति की कपिल सरोवर में डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची कोलायत पुलिस ने गोताखोरों, स्थानीय नागरिकों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। जानकारी के अनुसार कपिल सरोवर में बुधवार अलसुबह एक व्यक्ति डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना का पता चलने पर कोलायत पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। कोलायत पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त मोहता चौक निवासी प्रेमप्रकाश शर्मा पुत्र मदनलाल भोजक के रूप में हुई है। मृतक तीर्थयात्रा कर कोलायत सरोवर में स्नान करने आया था। बुधवार अलसुबह वह कपिल सरोवर के मुख्य घाट पर नहाने के लिए पानी में उतरा। इस दरम्यान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सुबह जब लोगों ने कपिल सरोवर के किनारे कपड़े व बैग देखा तो आशंका हुआ। पुलिस व मंदिर पुजारियों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तैराक व ग्रामीणों की मदद से करीब दो घंटे बाद शव को बाहर निकलवाया। शव को स्थानीय सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562