Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

युवती को बहला फुसलाकर भगा ले गए किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

India-1stNews







बीकानेर। दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नोखा पुलिस ने की है। पुलिस ने दो जून को परिवादी की ओर से दर्ज करवाए गए मामले में यह कार्रवाई की है। परिवादी ने रिपोर्ट में बताया था कि उसकी बहन को बहला फुसलाकर भगा ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रिमलसर निवासी 32 वर्षीय मोतीराम पुत्र भीखाराम को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। जिसके बाद पुलिस टीम ने गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहे हिम्मटसर निवासी राजूराम पुत्र पोकरराम मेघवाल को गिरफ्तार किया है। जिससे पुछताछ जारी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement