Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई जेएनवीसी पुलिस ने की है। इस सम्बंध में पीड़िता ने 12 अप्रैल को मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि वह शादीशुदा है औद दो संतान है। पीडिता ने बताया था कि पति से मनमुटाव के चलते वह पति से अलग रहती है। पीडिता ने बताया कि उसका बेटा पीबीएम में भर्ती था। इसी दौरान पास के ही बैड पर आरोपी अपने रिश्तेदार के इलाज के लिए रुका हुआ था।

इसी दौरान उनकी जान पहचान हो गयी । पीडिता ने बताया कि आरोपी ने उसे रिश्तेदार होने की बातों में लेकर शादी का झांसा दिया और दुष्कर्म किया। पीडिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू की और आज जांच के दौरान रिड़मलसर जोधपुर के रहने वाले महेंद्र सिंह पुत्र हरिसिंह को गिरफ्तार किया है। जिससे पुछताछ के बाद जेल भिजवा दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement