Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवारों को कुचला, दोनों की मौत

India-1stNews





लूणकरणसर के हरीयासर बस स्टैंड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण हुई कि बाइक टैंकर के निचे फस गई व लगभग 100 मीटर तक घसीटती गई है जिससे बाइक में आग लग गई।।हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई... जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को लूणकरणसर अस्पताल में भर्ती कराया... वहां उसकी भी मौत होगई।

दरअसल, पूरा मामला हरीयासर का है, जहां दो बाइक सवार चक एक सी एच डी से हरीयासर आटा पिसाने आ रहे थे। उसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार तेल के टैंकर ने कुचल दिया। जिसमें बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक तरीके से मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर टाइगर फोर्स के सदस्यों की मदद से घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक की पहचान बुधराम गंवारिया (21) शेरपुरा हाल एक सीएचडी का रहने वाला है। जिसकी सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं बडेरण निवासी खादीम खा (17) घायल हुआ है। जिसका इलाज के दौरान मौत होगई। कांस्टेबल जयप्रकाश भाम्भू का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। औऱ टैंकर को जब्त कर लिया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562