Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

21 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

India-1stNews





बीकानेर। करीब 15 माह पूर्व विवाह करने वाली एक 21 वर्षीय विवाहिता ने शनिवार सुबह फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। शेरूणा थानाक्षेत्र के गांव देराजसर में निवासी शिवलाल नाई की पत्नी पूजा ने अपने घर पर छत बने चौबारे में छत के हुक से फांसी का फंदा लगा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं शव को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय लेकर आई। श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय की मोर्चरी में एसडीएम मुकेश चौधरी भी मौके पर पहुंचें। बताया जा रहा है कि विवाहिता अपनी मां की मृत्यु के बाद दिमागी रूप से परेशान चल रही थी एवं मौके पर मृतका के पीहर पक्ष के परिजन भी गांव धीरदेसर पुरोहितान से मौके पर पहुंच गए। मामले में मर्ग दर्ज करवाई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562