Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर घायल 

India-1stNews






बीकानेर। सदर थाना इलाके के शहर एम एस कालेज के पास कुछ देर पहले तेज गति से आ रही पिक अप ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जिन्हें घायल हालत में पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर अस्पताल पहुंचाया गया है। घायलों में एक युवक की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाबूलाल फाटक अंडर ब्रिज की तरफ से एम एस कालेज के मोड़ पर तेज गति से आ रही पिक अप ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। एक्सीडेंट इतना भीषण था कि बाइक सवार उछल कर दूर जा गिरे। हादसे में बाइक सवार मन्नान के काफी चोटें आई हैं और वह बेहोश हो गया है। घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद बाइक सवार युवकों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों बाइक सवार की पहचान हामिद मोहम्मद, मन्नान पुत्र हामिद मोहम्मद निवासी चुंगी चौकी तीन मस्जिद के पास के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हामिद रानीसर बास स्थित अपने भतीजे की हल्दी की रस्म में शामिल होने जा रहा था इस दौरान यह हादसा हो
गया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement