Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

जयपुर में विदेशी पर्यटक से छेड़छाड़ बीकानेर पुलिस ने आरोपी को धरदबोचा

India-1stNews






जयपुर। यहां एक ऑटो चालक द्वारा एक विदेशी पर्यटक को छेड़ने और गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने शेयर किया है। जयपुर पुलिस नियंत्रण कक्ष ने वीडियो की जांच के लिए सिंधी कैंप पुलिस स्टेशन भेजा, और स्थान की पहचान विधायकपुरी स्टेशन क्षेत्र के रूप में की गई। 




अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि मामला वहां स्थानांतरित कर दिया गया। मामले पर संज्ञान लेते हुवे बीकानेर SP तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया और आरोपी कुलदीप सिंह सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया है। नोखा थानाधिकारी ईश्वर ने बताया, 'नोखा में हुलिया बदलकर रह रहा था आरोपी कुलदीप। पुलिस आरोपी ऑटो ड्राइवर की तलाश कर रही थी, जो वीडियो में विदेशी महिला को छूता हुआ दिख रहा है। पुलिस ने बताया कि जिस विदेशी पर्यटक को ऑटो चालक के साथ चलते देखा जा रहा है, महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।






Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562