Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

मोदी सभा के लिए बीकानेर आ रही बस की ट्रक से हुई टक्कर, गंभीर घायलों को पीबीएम रेफेर

India-1stNews







अभी अभी मिली जानकारी के अनुसार भारत माला रोड पर बड़ा हुआ हादसा है। यह हादसा बीकानेर जिले के लुणकनसर के पास गुजरने वाली भारतमाला रोड पर हुआ है।

बताया जा रहा है की बीकानेर के नौरंगदेसर में आज आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री मोदी की सभा के लिए रवाना हुई बस ट्रक की आपस में टक्कर हो गई जिससे ये हादसा हुआ। घायलों को लूणकरणसर अस्पताल में पहुंचाया गया।

सात से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है कुछ घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के लिए रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार ये सभी गंगानगर जिले के रायसिंहनगर के समेजा कोठी के निवासी बताए जा रहे हैं।

लूणकरणसर कालू रोड इंटरचेंज के पास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली में जा रही एक बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बस में सवार करीब एक दर्जन लोग घायल हुए है। जिनको पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर भेजा गया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562