Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

टैक्सी की बैटरी चार्ज करते करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

India-1stNews







बीकानेर। व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में करंट लगने से शुक्रवार को एक युवक की मौत हो गई। मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। व्यास कॉलोनी थाने से मिली जानकारी के अनुसार आदर्श कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय उदय सिंह पुत्र हरि सिंह अपने घर में टैक्सी की बैटरी चार्ज कर रहा था, इसी दौरान करंट प्रवाहित हो गया। परिजन उसे पीबीएम ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस के अनुसार मृतक के कुछ रिश्तेदार बाहर है, इस कारण उसका पोस्टमार्टम कल कराया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement