Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

रॉयल्टी को लेकर दो पक्ष आमने सामने, एक ही दिन में चार मामले दर्ज

India-1stNews






बीकानेर के कोलायत से मिट्‌टी सहित अन्य खनिज सामग्री के परिवहन की रॉयल्टी को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए हैं। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि इनके बीच हर रोज झगड़े हो रहे हैं जो कभी भी बड़े तनाव का कारण बन सकता है।


पिछले चौबीस घंटे में गजनेर थाने में दो पक्षों की ओर से चार एफआईआर दर्ज करवाई गई है। करमीसर फांटे पर रॉयल्टी और रवन्ना के विरोध में रास्ता जाम करने वाले प्रभुदयाल गोदारा उनके साथियों पर मारपीट की एफआईआर दर्ज हुई है तो प्रभुदयाल के साथियों ने भी दूसरे पक्ष पर मारपीट और हथियारों के उपयोग के आरोप लगाते हुए एफआईआर करा दी है। इसमें आर्म्स एक्ट की धाराएं जोड़ी गई हैं।

पुलिस ने इस मामले को अब तक गंभीरता से नहीं लिया है लेकिन आने वाले दिनों में ये तनाव बढ़ सकता है। एक FIR में नोखा के मोहन सिंह ने आरोप लगाया है कि प्रभुदयाल गोदारा ने अपने साथियों से पिस्तौल निकालकर रॉयल्टी वालों को मारने के लिए कहा था। बजरी व सिलिका भरी गाड़ियों को बिना रॉयल्टी निकालने का प्रयास किया गया।

दूसरी तरफ से हनुमान राम ने एफआईआर करवाते हुए मोहन सिंह, तेजू सिंह व प्रदीप सिंह पर मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि तीस जून की रात करीब ढाई बजे रॉयल्टी व रवाना कटवाने गए तो दो गाड़ियों में सवार लोगों ने पहले वाहन को टक्कर मारी और बाद में रुपए छीनकर भाग गए।

बीकानेर के बंगला नगर निवासी रामस्वरूप ने एक अन्य एफआईआर में भी मोहन सिंह, तेजू सिंह, प्रदीप सिंह, जेडी उर्फ जयदेव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नोखा के ही सुनील ने भी मोहन सिंह आदि पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है। इसके अलावा 15-20 अन्य लोगों के भी झगड़े में शामिल होने के आरोप हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562