Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

निजी स्कूल में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा गायब, हिन्दू संगठन के पदाधिकारी थाने के बाहर मौजूद

India-1stNews







बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली हिन्दू नाबालिग युवती को वहां पढ़ाने वाली मुस्लिम शिक्षिका ने परिवार के साथ मिलकर गायब कर दिया है। ये आरोप लगाते हुए युवती के पिता ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। युवती के परिजनों ने थाने पहुंच कर युवती को ढूंढ लाने की गुहार लगाई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवती शुक्रवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली और लौट कर घर नहीं आई। परिजनों ने निजी स्कूल की शिक्षिका निधा बहलीम पर युवती को बहकावे में लेने के प्रयास अनेक बार करने और निधा के भाई जुनैद व नावेद सहित उसके परिवार वालों पर युवती को गायब करने की बात कही। परिजनों ने स्कूल स्टाफ की मिलीभगत होने का आरोप लगाया। परिवार ने पुलिस महानिदेशक जयपुर से लेकर सभी पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी देते हुए नाबालिग को ढूंढने की मांग की है। सुबह से परिजन थाने में बैठे है और हिंदू संगठनों के अनेक पदाधिकारी भी सुबह से ही थाने पहुंच गए और त्वरित कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।



पुलिस थाने के बाहर परिजनों के साथ कस्बे के व्यापारी, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ता सहित अनेक नागरिक एकत्र हो गए हैं। मौके पर कांग्रेसी नेता केशराराम गोदारा व भाजपा नेता ताराचंद सारस्वत, सीपीएम के हरि सिखवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर पारीक, डूंगर कालेज छात्रसंघ अध्यक्ष मांगीलाल गोदारा, भाजयुमो के महेंद्र सिंह सहित स्वर्णकार समाज के नागरिक, बड़ी संख्या में एकत्र हो गए है। आक्रोशित लोग प्रदर्शन करते हुए नाराजगी जता रहें हैं और पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग कर रहें है। वहीं बता देवें दूसरे पक्ष ने भी निधा बहलिम की गुमशुदगी दर्ज करवाई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement