Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

नही थम रही चोरी की वारदात, गंगाशहर में परचून दुकान में चोरी, कार का इंजन गियर बॉक्स ले टैक्सी में फरार

India-1stNews







बीकानेर। शहर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं। चोर आए दिन चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। जय नारायण व्यास कालोनी थाना क्षेत्र स्थित सुदर्शना नगर के ए सेक्टर से 29 जून को चोर देर रात एक घर के आगे रखें कार इंजन, गियर बॉक्स चोरी कर ले गए। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सुदर्शना नगर निवासी हेमंत मोदी पुत्र पवन मोदी ने जयनारायण व्यास कालोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 29 जून की रात को लगभग सवा एक बजे चोर उसके घर के आगे से कार का इंजन, गियर बॉक्स टैक्सी में डालकर ले गए। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है। शहर में आए दिन हो रही चोरी की वारदातो से आमजन दहशत में हैं वहीं लोग पुलिस की गश्त पर सवाल उठा रहे हैं।



इधर शहर के गंगाशहर थाना इलाके में परचून की दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोरी की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में दो चोर परचून की दुकान में घुसते हैं और लाखों का सामान व नकली लेकर मौके से फरार हो जाते हैं। चोरी की इस घटना के संबंध में दुकान संचालक के बेटे पंकज की ओर से गंगाशहर थाने में परिवाद दिया गया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी के आरोपियों की पहचान करने में जूटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement