Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान महिला का पैर फिसला, आरपीएफ जवान ने दिखाई मुस्तैदी

India-1stNews





बीकानेर। लालगढ़-अबोहर स्पेशल पैसेंजर ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक महिला हादसे का शिकार होते-होते बची। उसे आरपीएफ जवान ने अपनी जान पर खेलकर बचाया। घटना आज सुबह की बताई जा रही है कानासर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान महिला का पैर फिसल गया। वह ट्रेन के नीचे आने वाली ही थी कि आरपीएफ जवान ने महिला को बचा लिया। प्लेटफार्म नंबर एक पर घटी यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दरअसल, आज सुबह कानासर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ जवान चन्द्रभान गश्त कर रहे थे। इस दौरान गाड़ी संख्या 04702 लालगढ़ - अबोहर स्पेशल पैसेंजर ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 1 पर आई। अपने नियमित समय पर रुकने के बाद जैसे ही पैसेंजर ट्रेन आगे के लिए रवाना हो गई। इसी दौरान एक महिला प्लेटफार्म पर पहुंची और चलती ट्रेन में चढ़ने के लिए दौड़ी। ट्रेन में चढ़ने के दौरान ही उनका पैर फिसल गया। पैर फिसलते ही वह ट्रेन के नीचे गिरने लगी। वो ट्रेन के नीचे आने ही वाली थीं कि आरपीएफ जवान चन्द्रभान सिंह ने तेजी से उनकी तरफ दौड़े और उन्हें प्लेटफार्म पर खींच लिया। आरपीएफ जवान की सूझबूझ से महिला की जान बच गई।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement