Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

घर मे घुसकर की मारपीट, गाड़ी में तोडफ़ोड़ की और जान से मारने की दी धमकी

India-1stNews




प्लांट की बात को लेकर मारपीट के परस्पर मामले नया शहर थाने में दर्ज किए हैं। पहला मामला मुलीधर व्यास कॉलोनी निवासी दिनेश कुमार साध पुत्र नारायण साध ने दर्ज कराया है।

परिवादी का आरोप है कि भंवरलाल बिश्नोई, अशोक पुत्र भंवरलाल, महेश पुत्र भंवरलाल, रौनक पुत्र भंवरलाल, शांति देवी पत्नी भंवरलाल, देवीलाल पुत्र रामस्वरूप बेनीवाल और चार-पांच अन्य ने आठ जुलाई को शाम करीब चार-साढ़े चार बजे प्लांट की बात को लेकर परिवादी के मकान ए-१२० मुरलीधर व्यास कॉलोनी घुस गए और पत्थरबाजी की। गाड़ी में तोडफ़ोड़ की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

दूसरा मामला शांति देवी पत्नी भंवरलाल बिश्नोई निवासी मुरधीर व्यास कॉलोनी ने दर्ज कराया है। पदिवादी का आरोप है कि दिनेश स्वमी पुत्र नारायण, गिरीश स्वामी, बुलबुल, गुड्डू, श्रवणसिंह सोढ़ा व पांच-सात अन्य ने आठ जुलाई को उनके मुरलीधर स्थित मकान ए-११ में घुस गए और प्लांट की बात को लेकर पत्थरबाजी की। आरोप है कि फायर भी किए और गाड़ी में तोडफ़ोड़ की। पुलिस ने मामले दर्ज जांच शुरू कर दी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562