Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

दो अवैध पिस्टल और दो देशी कट्टे के साथ कारतूस किए बरामद, दो गिरफ्तार

India-1stNews







बीकानेर,20 जुलाई। अवैध हथियारों के खिलाफ बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई आईजी बीकानेर ओमप्रकाश और एसपी बीकानेर तेजस्विनी गौतम द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत की गयी है। बीकानेर पुलिस ने बीछवाल,लूणकरणसर और डीएसटी के सहयोग से कार्रवाई करते हुए दो अवैध पिस्टल,दो देशी कट्टे,पांच जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

डीएसटी की टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बीछवाल क्षेत्र से इन्द्रा कॉलोनी के रहने वाले विशालचंद पुत्र धोकलचंद को गिरफ्तार किया है।

जिसके पास से पुलिस ने एक अवैध पिस्टल,एक देशी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया है। वहीं डीएसटी की सूचना पर लूणकरणर पुलिस ने मेहराणा निवासी चुन्नीलाल पुत्र गंगाराम जाट को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एक अवैध पिस्टल,एक देशी कट्टे, चार कारतूस बरामद किए है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों से अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त के सम्बंध में पुछताछ कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement