Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

रास्ता रोक शिक्षिका को किया प्रपोज, दुपट्टा उतार फेंका, चाकू दिखाकर मारने की दी धमकी

India-1stNews





बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में मजनूं बने युवक ने रस्ता रोक के न केवल शिक्षिका का दुपट्टा उतार फेंका बल्कि चाकू निकालकर उसके सामने शादी के लिए प्रपोज करते हुए शादी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी तक दे डाली। फिलहाल इसकी सूचना मिलने पर पुलिस इस मजनूं को पकडक़र थाने ले गई है। उधर शिक्षिका ने युवक पर उसको मानसिक रूप से प्रताडि़त व परेशान करने का आरोप लगाया है। शिक्षिका का कहना है कि आरोपी उसके नम्बरों पर अश्लील मैसेज भेजकर उसको तंग व परेशान कर रहा है।

पीडि़त शिक्षिका की ओर से थाने में दी गई रिपोर्ट में बताया कि 12 जुलाई की सवेरे वह स्कूल जा रही थी। आरोप है कि श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के घूमचक्कर के निकट एसबीआई बैंक के पास आरोपी ने उसका रास्ता रोकने का प्रयास किया तथा बात करने के लिए धमकाने लगा। इतने में स्कूल स्टाफ की बस आई तो वह बस में बैठकर स्कूल चली गई। आरोप है कि सवेरे साढ़े आठ बजे आरोपी उसके पीछे-पीछे स्कूल आ गया और वहां पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया।

आरोप है कि आरोपी ने उसको बेइज्जत करने के उद्देश्य से उसका हाथ पकड़ लिया तथा दुपट्टा उतारकर फेंक दिया। शोर मचाने पर स्टाफ मौके पर पहुंच गया और उसको समझाने का प्रयास किया। समझने की बजाय आरोपी आग बबूला हो गया और चाकू निकालकर जबरदस्ती विवाह करने की धमकी देने लगा। आरोपी कहने लगा कि यदि उससे विवाह नहीं किया तो जान से मार देगा। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को पकडक़र पुलिस थाने लेकर गई। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement