Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, महिला से मोबाइल स्नेचिंग कर फरार, देखे वीडियो

India-1stNews







बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में भोजनालय के सामने रोड पर एक महिला से मोबाइल स्नेचिंग की घटना को बाइक सवार बदमाशों ने अंजाम दिया है। वहीं, मोबाइल स्नेचिंग की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बाइक सवार तीन युवक जिसमें बाइक चला रहे युवक के नकाब पहने हुए था उसके पीछे बैठे बदमाशों ने रास्ते में मोबाइल फोन पर बात करते हुए आ रही महिला के पास जाकर महिला से मोबाइल छीना । अचानक हुई इस वारदात से महिला घबरा गई और इन बाइक सवारों के पीछे चिल्लाते हुए भागी लेकिन तब तक बाइकसवार युवक रफूचक्कर हो गए। खाजूवाला के आनंदगढ़ निवासी महिला गोदावरी देवी ने जिसके बाद सदर थाने पहुंच कर पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक सवार बदमाशों की पहचान करने में जुटी हुई है। बीकानेर में चैन स्नेचिंग और मोबाइल स्नेचिंग की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन हो रही ऐसी घटनाओं से लगता है कि बदमाशों को खाकी का कोई भय ही नहीं बचा।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement