Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

नाबालिग के शरीर से भूत प्रेत निकालने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, तांत्रिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

India-1stNews






बीकानेर। खाजूवाला में दलित युवती से गैंगरेप और हत्या का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। एक तांत्रिक द्वारा शरीर से प्रेत निकालने के नाम पर एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।पीड़ित बालिका की मां ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित बालिका का परिवार पिछले साल सादुलशहर के हाकमाबाद में रहने वाले तांत्रिक महेंद्र नाथ मेघवाल के संपर्क में आया था। बालिका के पिता की कमर में दर्द रहता था। उन्हें पता चला कि महेंद्र नाथ झाड़ फूंक करता है, जिससे दर्द ठीक हो जाता है। उन्होंने महेंद्र को बुला कर उससे अपना इलाज करवाया। इसके बाद से महेंद्र नाथ का उनकी घर आना-जाना शुरू हो गया। पास की ढाणी के एक अन्य परिवार ने भी उससे झाड़-फूंक कराया। पीड़िता की मां ने बताया कि इस दौरान महेंद्र अंदर से कमरा बंद कर लेता था। आरोप है कि एक साल की अवधि में महेंद्र नाथ ने दो-तीन बार नाबालिक लड़की को डरा-धमका कर दुष्कर्म किया। वह खाजूवाला पुलिस ने तांत्रिक के खिलाफ पोक्सो के तहत

पड़ोस की ढाणी में रहने वाली लड़की से भी कर चुका दुष्कर्म दरअसल महेंद्र के खिलाफ पहले से ही दुष्कर्म का एक अन्य मामला चल रहा है। यह मुकदमा पीड़िता के पड़ोस की एक ढाणी में रहने वाली युवती ने दर्ज कराया था। आरोप है कि झाड़ -फूंक के नाम पर महेंद्र ने युवती के साथ इसी प्रकार दुष्कर्म किया था। फिलहाल पीड़ितों की मां की रिपोर्ट पर खाजूवाला पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराया है और आरोपी तांत्रिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562