Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर फाड़ी वर्दी, गुमानसिंह व पवनसिंह गिरफ्तार

India-1stNews





बीकानेर । नोखा वृत की जसरासर पुलिस ने राजकार्य में बाधा डालकर मारपीट करने के दो आरोपियों को मंगलवार शाम को गिरफ्तार किया है। जसरासर थानाधिकारी जगदीश प्रसाद पांडर ने प्रेशनोट जारी कर बताया कि बताया कि 16 जुलाई 2023 को एएसआई भागीरथ राम मय जाब्ता के ग्राम मेउसर में भंवर सिंह के द्वारा अवैध शराब बेचने की सूचना पर मदनसिंह के घर के आगे पहुंचकर कार्यवाही शुरू की तो आरोपी भंवरसिंह व महेन्द्र सिंह ने एक राय होकर पुलिस जाब्ता के साथ मारपीट कर राजकार्य में बाधा उत्पन्न की व पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी।

जिस पर मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी द्वारा सुरु की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी तेजस्वीनी गोतम ने पुलिसकर्मीयों के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिस पर नोखा सीओ भवानी सिंह इन्दा, थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगीड़, जसरासर थानाधिकारी जगदीश प्रसाद पांडर के नेतृत्व में टीम गठित की। जिस पर टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपियो मेउसर निवासी पवन सिंह व गुमान सिंह को गिरफतार किया गया।

दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। कार्यवाही में नोखा थाना अधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ मय टीम, जसरासर थानाधिकारी जगदीश प्रसाद पांडर, एसआई खियाराम, कानि शिवप्रकाश, कैलाश, जयपाल शामिल रहे।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement