Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

खाली पड़ी जमीन पर मिला युवक शव, पुलिस पहुँची मौके पर, देखे वीडियो

India-1stNews








पुरानी जेल की खाली पड़ी जमीन पर एक युवक का शव मिला है। माना जा रहा है यह शव दो तीन दिन पुराना है, लेकिन झाड़ियों के बीच पड़ा रहने के कारण किसी की नजर नहीं पड़ी।

आज सुबह जब स्थानीय निवासियों ने यह देखा तो सिटी कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना अधिकारी मय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा की युवक की मौत की क्या वजह रही है। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। असहाय सेवा संस्था व खादिम खिदमतगार सेवा संस्था की मदद से शव को रखवाया पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया है।

टीम सावधान इंडिया 077के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया ने इस घटना पर कहा है कि इस युवक की हत्या की गई है। इस आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

भदौरिया ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस प्रकरण की गहराई से जांच की जावे। सभी पहलुओं पर हर एंगलों से जाँच हो। ये वीभत्स से भी वीभत्स व जघन्य हत्याकांड है। उन्होंने कहा है कि अपराधियों कों जल्द से जल्द पकड़ा जावे अगर इस मृतक के परिजनों का कोई पता नहीं चल पाया हो तो एफआईआ, मेरी तरफ से दर्ज की जाए।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement