Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

पुरानी जेल की जमीन के पास झाड़ियों में शव मिलने के मामले में अज्ञात पर हत्या की एफआईआर

India-1stNews







बीकानेर। कोतवाली थाने में 25 वर्षीय युवक की हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। मामला रविवार सुबह जेलवैल टंकी के पास मिले शव से जुड़ा है। यह शव 25 वर्षीय भवानी सोनी पुत्र शंकरलाल सोनी का था। मृतक के भाई प्रभुदयाल ने पुलिस को बताया है कि 29 जुलाई की सुबह 4-5 बजे घर आया। उसने दरवाजा खोला, तब उसके सिर पर चोट लगी थी। पूछने पर घबरा गया, कुछ नहीं बताया और जाकर सो गया। फिर 9-10 बजे बाजार जाने का बोल कर घर से निकला। इसके बाद अगले दिन सुबह उन्हें सोशल मीडिया से पता चला कि उसका शव मिला है। 

परिवादी ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। जानकारी के मुताबिक मृतक भवानी उर्फ भंवरलाल मूलतः मोमासर का है। वह वर्तमान में अपने चार भाइयों व मां आदि के साथ जेलवैल टंकी के पास जेलवैल रोड़ पर किराए के मकान में रहता था। भवानी पहले मीनाकारी का काम करता है, लेकिन बाद में काम बंद हो जाने की वजह से बेरोजगार था। 

ख़बर लिखने तक शव का पोस्टमार्टम हुआ नहीं था। पुलिस मामले‌ की जांच में जुटी है। उल्लेखनीय है कि भवानी का शव रविवार सुबह पुरानी जेल की जमीन पर टंकी के पास मिला था। उसके हाथों व मुंह पर घाव भी थे। खून भी बहा हुआ था।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement