Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

कोल्ड ड्रिंक में मिलाई नशीली गोली, होश में आई, तो उसके साथ हो रहा था...

India-1stNews








बीकानेर। सदर थाने में कोल्ड ड्रिंक पिलाकर युवती के साथ सामूहिक बलात्कार करने एवं अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैक मेल करने का मामला सामने आया है। घटना पिछले साल सितंबर माह की है। पीडि़ता ने अब दो महिलाओं सहित चार के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का कहना है कि उसके साथ बलात्कार करने के मामले में दोनों बलात्कारियों की करीबी रिश्तेदारों ने भी साथ दिया। उसे भुलावे में रखा। बहकाया और नशे में करने में आरोपियों की मदद की। उनकी मदद से ही आरोपी उसे बेहोश कर सके और उसके साथ सामूहिक बलात्कार कर सके।


कब-क्या और कैसे हुआ

पुलिस के अनुसार, वह खुद बूंदी जिले की रहने वाली है। वह किसी कंपनी में कार्य करती है। वह कंपनी की टीम के साथ पिछले साल बीकानेर गई थी। सोशल मीडिया के मार्फत उसकी दोस्ती बीकानेर के बादनूं निवासी एक युवती से हुई। 23 सितंबर, 22 को दिनभर काम करने के बाद पीडि़ता शाम को ट्रेन से बीकानेर आ गई। तब युवती का रिश्ते का भाई राधे स्वामी लेने आया। वह उसे कमरे ले गया, जहां उसका दोस्त भी था। वह कोल्ड ड्रिंक लेकर आया।

होश आया तो...

कोल्डड्रिंक पीने के बाद उसे बहोशी आ गई। जब होश आया, तो राधे स्वामी का दोस्त उसके साथ बलात्कार कर रहा था। इस पूरे घटनाक्रम का राधे स्वामी ने वीडियो बना लिया। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपए मांगे। तब आरोपी राधे को फोन-पे से तीन हजार रुपए भेजे। वर्ष 2023 में पीडि़ता की सगाई हो गई। आरोपियों ने अश्लील वीडियो उसके मंगेतर को भेज दिए।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562