Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: दुकान में घुसकर पति-पत्नी के साथ मारपीट

India-1stNews







बीकानेर। दुकान में घुसकर महिला से मारपीट व स्त्री लज्जा भंग करना और जब पति पहुंचा तो उसे भी आरोपियों ने बख्शा और उसके साथ भी मारपीट कर डाली। घटना चार जुलाई को चौपड़ा बाड़ी गंगाशहर में हुई। इस संबंध में परिवादी ने रामस्वरूप व विजय देवी के खिलाफ गंगाशहर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि आरोपी गाड़ी लेकर आये व उसकी दुकान में घुसकर उसकी पत्नी के साथ मारपीट की तथा स्त्री लज्जा भंग की। जब उसे पता चला तो वह दुकान पहुंचा। आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। इस मारपीट से वह घायल हो गया। उसके बाद आरोपी दुकान के गल्ले से 1300 रुपए निकाल ले गए। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562