Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

नाबालिग बेटी ने पिता पर लगाए दुष्कर्म करने के आरोप, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

India-1stNews





बीकानेर। नोखा उपखंड के जसरासर थाना अंतर्गत एक नाबालिग लड़की ने अपने ही पिता के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। पंद्रह वर्षीया नाबालिग लड़की ने बताया कि 26जून को उसके पिता ने उसे घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद आठ जुलाई को पिता ने कपड़े दिलवाने के बहाने बाहर ले जाकर दुष्कर्म किया। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता रहा। घटना के बाद बुधवार को नाबालिक की मां ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं दूसरी ओर मृतका के पति ने एक नाबालिग लड़के व अन्य के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है अपनी रिपोर्ट में उसने बताया कि लड़के का उसके घर आना जाना था। पिता का आरोप है कि गत 6 जून की रात लड़के ने ढाणी में घुसकर उसकी बेटी से दुष्कर्म किया। इस बारे में पुलिस को सूचित करने पर लड़के ने उसे धमकाया और कहा कि वह उसकी बेटी को उठाकर ले जाएगा और झूठे मुकदमे में फंसा देगा। फिलहाल पुलिस ने लड़की को बालिका गृह भेज दिया है और मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है । जसरासर पुलिस लड़की की रिपोर्ट पर पिता के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement