Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

सात दिनों में पूर्व विधानसभा क्षेत्र के गढ्ढे भरे जाएं, एलएसजी के कार्यादेश हो जारी : महावीर रांका

India-1stNews




एलएसजी द्वारा होने वाले कार्यो के आदेश जारी हो : महावीर रांका

बीकानेर। भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को बीकानेर की पूर्व विधानसभा क्षेत्र में एलएसजी द्वारा होने वाले कार्यों के आदेश जारी करवाने का ज्ञापन सौंपा। पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पूर्व विधानसभा क्षेत्र में एलएसजी द्वारा होने वाले कार्यों के टेंडर हो चुके हैं लेकिन कार्यादेश जारी नहीं हुआ है। कार्य नहीं होने के कारण इस क्षेत्र की सड़कों पर जगह-जगह गढ्ढे पड़े हैं जो दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। भाजपा नेता ने सात दिवस की अवधि में कार्य शुरू करवाने का अल्टीमेटम दिया है अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में कुलदीप यादव, राजेन्द्र शर्मा, शंभु गहलोत, पवन सुराना, नरेश मक्कड़, हरिशंकर सियाग, मघाराम सियाग, आदर्श शर्मा, रतन चौधरी, गौरीशंकर देवड़ा, मोहम्मद ताहिर, आनन्द सोनी, शंकरसिंह राजपुरोहित आदि शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement