Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

महिला के गले से बाइक सवार चेन छीन फरार

India-1stNews





बीकानेर। व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की वारदात होना सामने आया है। जहां मंदिर से दर्शन करके लौट रही महिला के गले से नकाबपोश मोटरसाइकल सवार चेन छीन कर भाग गये। इस संबंध में पवनपुरी निवासी 48 वर्षीय महिला संगीता बैद ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया ने रिपोर्ट में बताया कि 16 जुलाई को रात 8:30 बजे के करीब नागणेची जी मंदिर दर्शन करके आ रही थी तभी पीछे से दो नकाबपोश युवक मोटरसाइकिल से आये और गले में पहनी सोने की चेन छीनकर ले गये। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ चेन स्नेचिंग का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562