Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

श्याम निर्मोही की प्रथम काव्य कृति 'रेत पर कश्तियाॅं' का प्रकाशन उपरांत आंशिक सहयोग के लिए चयन

India-1stNews








बीकानेर।  राजस्थान साहित्य अकादमी ने वर्ष 2023-24 की विभिन्न सहयोग योजनाओं के तहत घोषित किया सहयोग।

राजस्थान साहित्य अकादमी ने प्रांत के हिंदी साहित्य के प्रोत्साहन एवं संवर्धन की दृष्टि से अपनी संचालित प्रकाशित ग्रंथ आंशिक सहयोग योजना, साहित्यिक पत्र-पत्रिका सहयोग योजना एवं साहित्यकार आर्थिक सहयोग योजना  के तहत सहयोग की घोषणा की है। अकादमी सचिव डॉ. बसंतसिंह सोलंकी ने बताया कि अकादमी अध्यक्ष डॉ. दुलाराम सहारण की अध्यक्षता में हुई संचालिका बैठक के बाद उक्त सहयोग की स्वीकृति प्रदान की जा रही है।

अकादमी अध्यक्ष डॉ. दुलाराम सहारण ने बताया कि राजस्थान सरकार पोषित यह अकादमी प्रांत के साहित्यकारों के समुचित सहयोग और प्रोत्साहन के लिए कृत संकल्पित है तथा वर्ष दर वर्ष अधिकतम सहयोग देने की मुहिम में जुटी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में इस वर्ष भी अकादमी अधिकतम सहयोग देने की घोषणा कर रही है।

अकादमी सचिव सोलंकी ने बताया कि वर्ष 2023-24 में प्रकाशित ग्रंथ आंशिक सहयोग योजना के तहत सताईस कृतियों पर प्रकाशनोपरांत कुल दो लाख चालीस हजार रुपये का सहयोग प्रदान किया है। सहयोग हेतु स्वीकृत कृतियों में बीकानेर से युवा कवि श्याम निर्मोही की प्रथम काव्य कृति 'रेत पर कश्तियाॅं' प्रकाशन उपरांत आंशिक सहयोग के लिए चुना गया।
श्याम निर्मोही के काव्य संग्रह 'रेत पर कश्तियाॅं' का चयन होने पर बीकानेर साहित्य जगत् व दलित साहित्य जगत् में खुशी की लहर है। साहित्यिक सुधी मित्रों ने निर्मोही को बधाई और शुभकामनाऍं प्रेषित की।

विदित रहे कि निर्मोही की रचनाऍं देश की प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में निरंतर प्रकाशित होती रहती हैं। इनके सम्पादन में दलित काव्य संकलन- 'सुलगते शब्द' व‌ 'सूरजपाल चौहान की प्रतिनिधि कहानियाॅं' भी प्रकाशित हो चुकी है।

श्याम निर्मोही


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement