Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

सर्वसमाज के होनहार विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान समारोह कल

India-1stNews







बीकानेर। हाल ही में जारी हुए 10वी एवं 12वी के बोर्ड परिणामो में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले सर्वसमाज के होनहार विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान समारोह आगाज एक बदलाव का एवं गंगासागर फाउंडेशन के तत्वावधान में कल दिनांक 16 जुलाई रविवार को नई लाइन गंगाशहर स्थित अरुणोदय विधा मंदिर के प्रांगण में आयोजित होगा , जिसमे बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के उत्साह वर्धन हेतु उन्हें पुरुस्कृत किया जाएगा, आयोजन समिति के गोविन्द सारस्वत ने बताया कि कार्यक्रम शाम 4 बजे शुरू होगा जिसमें बीकानेर के गणमान्य लोग अतिथि स्वरूप उपस्थित होंगे ।

कार्यक्रम शिक्षा क्षेत्र के अलावा भी विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा, एवं विशेष जरूरतमंद विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति भी दी जाएगी ।।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562