Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

मकान में चोरों ने धावा बोला, घर में रखे सोने व चांदी के आभूषण चुरा ले गए

India-1stNews




बीकानेर के नयाशहर थाना एरिया में एक बार फिर चोरी का मामला सामने आया है। यहां भाटो का बास क्षेत्र के एक मकान में चोरों ने धावा बोला और घर में रखे सोने व चांदी के आभूषण ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है


जीवणनाथ बगीची के पास भाटो के मोहल्ले में रहने वाली ममता देवी राजपुरोहित के घर में चोरी हुई है। ममता ने ही पुलिस में रिपोर्ट दी है कि चोरों ने उसके घर से कानों के झूमर, लौंग, सोने की तीन अंगुठियां, तीन सोने के लॉकेट, गले में टांगने वाली दो सोने की मूर्ति, नाक के तीन लौंग, पांच जोड़ी चांदी की पायल और आठ पुरानी पायजेब चोर ले गए। इसके अलावा तीस हजार रुपए और एक मोबाइल भी घर में पड़े थे, जो चोर उठाकर ले गए। नयाशहर पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। जांच हेड कांस्टेबल हंसराज को सौंपी गई है। घर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। नत्थूसर बास से जस्सूसर गेट व अन्य क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी देखा जा रहा है। नयाशहर थाना एरिया के मुरलीधर व्यास नगर में भी पिछले महीनों में कई घरों में चोरी हुई है। इनका खुलासा भी अब तक पुलिस नहीं कर पाई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement