Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

व्हाट्सअप से कॉल कर मांगता था रंगदारी, दस हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर। रंगदारी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई लूणकरणसर पुलिस ने की है। इस सम्बंध में 2 अप्रैल 2023 को प्रार्थी बाबूलाल ने मुकदमा दर्ज करवाया था। प्रार्थी ने बताया था कि उसके नम्बर पर एक अन्य नम्बर से फोन आया और कहा कि में रामस्वरूप गाट बोल रहा हूं। मुझे मिलकर पैसे दो। जिसके बाद एक वॉयल कॉल मैसेज आया की मुझे दिन में मिलकर पैसे दो नहीं तो अंजाम बुरा होगा। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने आज जांच के दौरान रंगदारी, फिरौती के मुकदमें में फरार चल रहे तेजरासर निवासी रामस्वरूप गाट को गिरफ्तार किया है। आरोपी दस हजार का इनामी भी है। आरोपी के खिलाफ अन्य मामलों को लेकर पुलिस जांच कर रही है।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562