Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

पीबीएम में बच्चा चोरी, बच्चा अदला बदली की वारदातों पर लगेगी रोक, टैग सिस्टम स्टार्ट

India-1stNews






प्रचार्य डॉ. गुंजन सोनी के निर्देश पर जनाना अस्पताल में अब प्रसूता एवं नवजात शिशु के सुरक्षा टैग लगना शुरू

 बीकानेर।सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित पीबीएम अस्पताल के जनाना विभाग में बच्चा चोरी तथा बच्चा बदलने की आशंका सहित मानवीय भूल आदि घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्राचार्य डॉक्टर गुंजन सोनी के निर्देश पर बुधवार से पीबीएम जनाना अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूती रोग विभाग के तहत प्रसूता तथा नवजात शिशु की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ करने को लेकर सुरक्षा टैग लगाना शुरू किया गया है।


स्त्री रोग एवं प्रसूती विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. स्वाति फलोदिया ने बताया कि प्राचार्य डॉ. सोनी के इस निर्णय से बच्चा चोरी, बच्चा बदलने तथा अन्य असुरक्षा से जुड़ी घटनाओं पर रोक लगेगी मानवीय भूल को भी क्रॉस टैली किया जा सकेगा। प्राचार्य के इस कदम का मरीज एवं उनके परिजनों ने भी स्वागत किया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562