Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

लापता नाबालिग छात्रा मामले में शिक्षिका के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, भेजा जेल

India-1stNews








बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में नाबालिग लड़की को साथ ले जाने वाली टीचर के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला बना है। टीचर को आज पोक्सो कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत देते हुए जेल भेज दिया गया।

टीचर नीधा बहलीम के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। स्कूल से जिस लड़की को लेकर नीधा बहलीम गई थी, वो साढ़े सत्रह साल की थी। ऐसे में वीडियो में उसकी ओर से दिए गए बयानों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। नाबालिग लड़की को उसके माता-पिता की अनुमति के बिना ले जाने के कारण नीधा बहलीम पर मामला दर्ज हुआ है। नीधा का आज ही मेडिकल भी करवाया गया।

नाबालिग छात्रा की और से पैरवी एडवोकेट मोहनलाल सोनी ने की। सोनी ने मीडिया को बताया कि न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में बीकानेर जेल भेजा है। न्यायालय ने 15 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए हैं। अब निधा की ओर से भी जमानत के लिए याचिका लगाई जा सकती है।

चैन्नई से पकड़ा था दोनों को

टीचर नीधा और उसकी नाबालिग स्टूडेंट को पुलिस ने चैन्नई से दबोचा था। में बीकानेर लाकर पूछताछ की गई। इसके बाद टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया। नीधा और स्टूडेंट दोनों का मेडिकल मुआयना करवाया गया। टीचर को पोक्सो कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत के आदेश हुए। अब उसे बीकानेर जेल भेजा गया है।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562