Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

वाहन चोर सक्रिय, तीन बाइक और एक बोलेरो गाड़ी पर किया हाथ साफ

India-1stNews





बीकानेर। शहर में वाहन चोर बेलगाम है। पुलिस का उन पर कोई खौफ नहीं होने के कारण आए दिन वारदतें हो रही है। खासकर बाइक चोर गिरोह पुरी तरह से सक्रिय है। बाइक चोरी के तीन मामले दर्ज किए गए है, तो एक मामला बोलेरो चोरी का भी सामने आया है।

पहला मामला नया शहर थाने में परिवादी सर्वोदय बस्ती निवासी नवीन कुमार पुत्र बजरंग स्वामी ने नया शहर थाने में दर्ज कराया है। परिवादी ने पुलिस को बताया है कि पांच जुलाई को उसने अपनी मोटरसाइकिल जस्सूसर गेट के अंदर, एसबीआई बैक के पास में खड़ी की थी, जहां से कोई अज्ञात चुरा कर ले गया।

दूसरा मामला सर्वोदय बस्ती निवासी परिवादी लियाकत अली पुत्र मोहम्मद ने सदर थाने में दर्ज कराया है। परिवादी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया है कि उसकी मोटरसाइकिल १९ जुलाई को साुर्दल क्लब प्रदर्शनी के आगे खड़ी थी, जिसके हैडल लॉक भी लगाया हुआ था, रात करीब साढ़े नौ बजे आकर देखा तो कोई अज्ञात उसे चुराकर ले गया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

तीसरा मामला हनुमानहत्था निवासी श्रवणसिंह ने सदर थाने में दर्ज कराया है। परिवादी ने रिपोर्ट लिखवाई है कि उनकी मोटरसाइकिल घर के आगे खड़ी थी, जिसे १८ जुलाई रात को अज्ञात चुराकर ले गया।

बोलेरो गाड़ी पर किया हाथ साफ…
बाइक चोरियों की वारदातों के साथ ही अब चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि वो बड़ी गाडिय़ों पर भी हाथ साफ कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला नत्थूसर गेट बाहर, सिटी डिसपेन्सरी न.६ के समीप रहने वाले परिवादी भंवरलाल पुत्र पूनमचंद पुरोहित ने नया शहर थाने में दर्ज कराया है। परिवादी ने पुलिस में लिखित रिपोर्ट दी है कि वो अपने मित्र श्योम प्रकाश सैन की बोलेरो गाड़ी अपने ट्यूबवैल कार्य के लिए मांगकर लाया था, जिसे २३ जुलाई रात नौ बजे से २४ जुलाई सुबह सात बजे के बीच में कोई अज्ञात परिवादी के घर के आगे से चुराकर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562