Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

पुलिस पर जानलेवा हमले का आरोपी अशोक को कार सहित दबोचा

India-1stNews




बीकानेर की खाजूवाला पुलिस ने तीन थानों के मोस्ट वांटेड बदमाश को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश इन दिनों खाजूवाला में सक्रिय था, जिसे पुलिस ने दबिश देकर पकड़ लिया। इसके खिलाफ जोधपुर और हनुमानगढ़ के अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं।


खाजूवाला सीआई रामप्रताप वर्मा ने दबिश देकर अशोक बिश्नोई नामक मोस्ट वांटेड बदमाश को गिरफ्तार किया है। बिश्नोई के खिलाफ जोधपुर ग्रामीण के जाम्भा, हनुमानगढ़ के संगरिया व तलवाड़ा झील के थानों में मामले दर्ज है। इन थानों की पुलिस इसे ढूंढ रही है। इस बीच वो खाजूवाला आया तो मुखबीर की सूचना पर उसे दबोच लिया। उसके खिलाफ मुख्य रूप से नशे की तस्करी व पुलिस पर हमले के मामले चल रहे हैं। जाम्भा पुलिस की दबिश के दौरान गाड़ी तोड़ने व पुलिसकर्मियों पर भी हमले का आरोप भी है। रविवार को खाजूवाला पुलिस को अशोक बिश्नोई के बारे में रिपोर्ट मिली थी। तस्करी के लिए बदमाश कोशिश कर रहा था। इसी दौरान पुलिस ने फलौदी निवासी अशोक बिश्नोई गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ सफेद रंग की एक कार भी थे। जिसे पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया। पता लगाया जा रहा है कि कार उसी की है या किसी और की है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562