Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

युवती से दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई दुष्कर्म की घटना के दो आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने अनुसंधान करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के इस संबंध में पीडि़ता ने नौ जुलाई को नोखा थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

उसने पुलिस को बताया कि वह दोपहर के समय वह अपने खेत में बकरियां चरा रही थी उसी समय आरोपी जस्साराम पुत्र सोहनराम जाट निवासी नोखा गांव मोटरसाईकिल लेकर आए और पीडि़ता को नोखा की तरफ ले गए जहां रास्ते में सुन्दरलाल पुत्र पुनमचन्द जाट गाड़ी लेकर मिल गया तब पीडि़ता को गाड़ी में बिठाकर सुनसान स्थान पर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला दर्ज होने के साथ ही पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के निर्देश व दीपक कुमार शर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, भवानीसिंह इन्दा वृताधिकारी के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश के निर्देश दिए।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीडि़ता का मेडिकल मुआयना कराया। इसके बाद तकनीकी विश्लेषण के आधार पर संभावित स्थानों पर तलाश कर आरोपी जसराज जाट, सुन्दरलाल ढाका को दस्तयाब कर अनुसंधान शुरू कर १२ जुलाई को गिरफ्तार कर लिया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562