Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

खेत में छुपा कर रखी 13 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी की जब्त

India-1stNews




बीकानेर। पुलिस टीम ने बाइक चोरी को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई शेरूणा थानाधिकारी इन्दलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम को इस सम्बंध में सूचना मिली थी कि दुलचासर से लखासर मार्ग पर जगदीश पुत्र फुसाराम निवासी सूडसर के खेत में अलग-अलग कंपनियों की बाइक छुपा कर रखी गयी है। जिस पर पुलिस टीम ने दबिश दी और 13 बाइक,1 स्कूटी को जब्त किया है। पुलिस ने मौके से दुलचासर निवासी ओमप्रकाश पुत्र अखाराम को गिरफ्तार किया है। जिससे बाइक को लेकर पुछताछ जारी है। बता दे कि खेत आरोपी ओमप्रकाश काश्त कर रहा था और ढ़ाणी बनाकर रह रहा था।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562