Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: 13 वर्षीय विजय हुआ घर से लापता, ढूढ़ने में करे मदद

India-1stNews





बीकानेर। बीकानेर के गंगाशहर में 5 न. रोड विश्वकर्मा कॉलोनी के रहने वाले प्रमोद कुमार गुप्ता के 13 वर्षीय पुत्र विजय कुमार लापता हो गया। विजय मंगलवार को अपने घर के बाहर शाम को 3 बजे के आसपास खेलने गया था जो करीब तीन-चार घंटे तक वापस नहीं आने पर घरवालों ने आसपास ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन कहीं नहीं मिला। मिली जानकारी के अनुसार घर परिवार व रिश्तेदारों के यहां पता किया लेकिन वहां भी बच्चे को कोई सुराग नहीं मिला। गुप्ता ने बताया कि विजय के भूरी रंग की टी शर्ट व नीले रंग का कच्छा पहने रखा है जिसकी गुमशुदगी नजदीक थाने में दर्ज की गई है। अगर किसी को विजय मिले या दिखाई देवे तो इन नम्बरों पर 9929941296 कॉल करे या संबंधित पुलिस थाने को सूचित करें।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562