Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

21 वर्षीय युवती ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

India-1stNews




बीकानेर। शहर के कोतवाली थाना इलाके के डारो के मोहल्ले
में 21 वर्षीय युवती ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शबनम बानो को पीबीएम अस्पताल लेकर गई। जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसकी थाने में मर्ग दर्ज करवाई गई है। मृतका के चाचा खादम हुसैन ने बताया कि उसकी भतीजी शबनम बानो ने आज डारो के मोहल्ले में स्थित अपने घर के उपर बने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर ईहलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि मृतका पिछले छः माह से मानसिक रूप से परेशान थी। जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562