Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, महिला बच्ची सहित युवक घायल

India-1stNews





बीकानेर। सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना खाजूवाला के 33 केजीड़ी के पास की है। जहां पर कार और बाइक आपस में भिड़ गए। जिनमें दो लोगों की मौत हो गयी है। वहीं एक महिला और एक छोटी बालिका घायल हो गए है। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में आनंदगढ़ के राजाराम, बुधराम की मौत हो गयी। दोनो आपस में रिश्तेदार है। वहीं रोशनी और विद्या घायल हो गई। जिनको आसपास के लोगों के सहयोग से सीएचसी ले जाया गया है। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रैफर किया गया है।


वही दूसरा हादसे में जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई है। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा कोटड़ी रोड पर हुआ। जहां अज्ञात कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार राकेश पुत्र जेठानाथ निवासी कल्याणसर की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक जना गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस द्वारा शव को पीबीएम अस्पताल के मोर्चरी में रखवाकर मामले में जांच शुरू की दी है।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562