Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

3 लाख का कर्ज, सूदखोर 30 लाख मांग रहा, युवक पहुंचा गंगाशहर थाने

India-1stNews




बीकानेर में इन दिनों सूदखोरी की घटना लगातार बढ़ती जा रही है और इन घटनाओं में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से राजनीतिक दखल होने के चलते कई मामले पुलिस तक पहुंच ही नहीं पाते हैं बरहाल बीकानेर के गंगाशहर निवासी राम प्रकाश सोनी ने एक रिपोर्ट में बताया है कि उसने गंगाशहर के ही चोपड़ा गली के रहने वाले अश्वनी अंचलिया पुत्र लाभचंद से 2016 में 3 लाख रुपये ब्याज पर लिए थे।

इसके बाद आरोपी ने उसे डरा धमका कर उससे 50 लाख रुपए वसूल कर लिए। अब आंचलिया उससे 30 लाख रुपये की और डिमांड कर रहा है ।लगातार उसे डरा और धमका भी रहा है। परिवादी ने बताया कि उसके बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी है। फिलहाल पुलिस ने परिवादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है । मामले की जांच गंगाशहर थाना अधिकारी कर रहे हैं।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562