Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बार एसोसिएशन बीकानेर में नेत्र जांच शिविर 7 और 8 अगस्त को, आमजन को भी मिलेगी राहत

India-1stNews








बीकानेर। बार एसोसिएशन बीकानेर के अध्यक्ष एडवोकेट बिहारी सिंह राठौड़ ने बताया कि आगामी दिनांक 07 अगस्त व 8 अगस्त को सुबह 10:30 बजे से सांय 04:30 बजे तक जिला न्यायालय परिसर की नई बिल्डिंग के लाईब्रेरी  हॉल में बार एसोसिएशन बीकानेर एवं पोकरमल राज रोनी गोयल चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में बीकानेर के सुप्रसिद्ध आंखों के ए.एस.जी. हॉस्पीटल के सौजन्य से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस निःशुल्क शिविर में आंखों की जांच के साथ-साथ निःशुल्क परामर्ष दिया जायेगा इस शिविर के मुख्य संयोजक एडवोकेट महेन्द्र कुमार जैन होंगे। मीडिया प्रभारी अनिल सोनी एडवोकेट ने बताया कि अगर जांचों में विषमता आयेगी तो पुनः ए.एस.जी. अस्पताल में निःशुल्क जांच कर चस्मों के नम्बर दिये जायेंगे या सलाह दी जायेगी। यह शिविर अधिवक्तागण, न्यायिक अधिकारीगण के साथ-साथ आमजन के लिए भी सुलभ रहेगा। शिविर में बार एसोसिएशन बीकानेर के पदाधिकारीगण के साथ-साथ पोकरमल राज रानी गोयल चेरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यगण भी सहयोग प्रदान करेंगे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement