Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

हिस्ट्रीशीटर के नाम से युवक के साथ सरेराह लाठी- सरियों से मारपीट मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध

India-1stNews




बीकानेर। मुक्ता प्रसाद थाना इलाके में 5 दिन पहले एक युवक के साथ सरेराह लाठी- सरियों से मारपीट करने एवं मारपीट करते हुए का वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया हैं। वहीं दो नाबालिग को निरुद्ध किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) दीपक शर्मा ने बताया कि सर्वोदय बस्ती निवासी समीर उर्फ आंटिया उर्फ बच्चियां पुत्र अयूब अली, सन्नी यादव उर्फ आकाश राजोरिया पुत्र यशपाल सिंह यादव, विश्वजीत सिंह उर्फ विशु पुत्र मंजीत सिंह राजपूत, विजय बारुपाल उर्फ गणेश उर्फ गौतम पुत्र रमेश लाल मेघवाल को गिरफ्तार किया गया है। वहीं दोनों नाबालिगों को बाल संप्रेषण गृह भिजवाया गया है।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562