Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

पिकअप गाड़ी सहित 9 लाख रुपये की चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

India-1stNews






बीकानेर। पिकअप गाड़ी सहित लाखों रुपए की चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नाल पुलिस ने की है।

थानाधिकारी नरेश कुमार गेरा के नेतृत्व में कार्रवाई की है। 18 अगस्त को परिवादी मोहम्मद नवाब ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि 17 अगस्त की रात को गाड़ी में पैसे थे। जो गाड़ी में छोड़कर रोही जयमलसर में सो गए। सुबह उठकर देखा तो गाड़ी व पैसे नहीं मिले। जब परिवादी को क्यूम खांन पर शक पर हुआ ओर पुछताछ की तो कयूम खान गाड़ी लेकर भाग गया। परिवादी ने कयूम खान व एक अन्य पर चोरी के शक में मामला दर्ज करवाया। जिस पर पुलिस टीम ने जांच करते हुए कयूम खान, शहजाद खान को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के पास से पिकअप गाड़ी और 8 लाख 30 हजार रुपए बरामद किए है। दोनों को रिमांड पर लिया गया है जहाँ पूछताछ जारी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement