Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

हिस्ट्रीशीटर पहुंचा जेल तो गुर्गों ने युवक को बेरहमी से पीटा

India-1stNews








बीकानेर। हिस्ट्रीशीटर सलमान भुट्टो के नाम पर एक युवक को कुछ बदमाशों ने लाठी और सरियों से बेरहमी से पीटा बेखौफ बदमाशों ने इस मारपीट का वीडियो भी बनाया। बदमाश युवक के साथ मारपीट कर उसे अधमरी हालत में छोड़कर भाग गए। फिलहाल घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मारपीट की यह घटना मुक्ताप्रसाद थाना इलाके के सर्वोदय बस्ती की बताई जा रही हैं। जहां दो युवक ने एक युवक पर दिन दहाड़े लोहे के पाइप, डंडों से हमला कर दिया युवक की बेरहमी से मारपीट की गई। सड़क पर पटककर उसे लाठी और सरियों से बुरी तरह पीटा। बदमाश इस दौरान हिस्ट्रीशीटर सलमान भुट्टो को उसका बाप नहीं बोलने तक बुरी तरह से पीटते हैं। इस दौरान एक बदमाश इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाता है। युवक पर हमला करने वालों में हिस्ट्रीशीटर सलमान भुट्टो और उसके साथियों का नाम सामने आया है। फिलहाल मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ज्ञात रहे कि जिला पुलिस ने 4 दिन पहले ही हिस्ट्रीशीटर सलमान भुट्टो को गिरफ्तार किया है।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement