Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

कार और ट्रक की टक्कर, हादसें में दो घायल

India-1stNews




बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक कार व ट्रक में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार पूर्णतया क्षतिग्रस्त हो गई वहीं ट्रक भी पलट गया। भिड़ंत इतनी तेज थी कि ट्रक में आग लग गई इसकी सूचना मिलने पर मौके पर दमकल पहुंची और आग को बुझाया। कार चालक झुंझुंनू के खिदासर निवासी नंद कुमार जाट व अमित जाट को अस्पताल पहुंचाया गया। ट्रक पलट जाने से हाईवे जाम हो गया। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और के्रन की मदद से हटवाकर रास्ता खुलवाया गया। इस हादसे में ट्रक रतनगढ़ की ओर जा रहा था वहीं कार श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रही थी।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562