Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

आखिर किस तरफ जा रही है युवा पीढ़ी ! चाय की शॉप पर चाकूबाजी का लाइव फुटेज, हत्याकांड मामले में अब तक का अपडेट

India-1stNews






बीकानेर में एक युवक की हत्या का लाइव वीडियो सामने आया है। चाय की थड़ी पर बैठे 4 लोगों ने अचानक युवक पर हमला कर दिया। हमले में घायल युवक की हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।


घटना शहर के जय नारायण व्यास थाना क्षेत्र स्थित गोल मार्केट में बने वंडरपुरी टी शॉप पर गुरुवार रात 10 बजे की है।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इधर, युवक की हत्या के बाद विप्र समाज के लोग आक्रोशित हो गए और शुक्रवार सुबह शव लेने से मना कर दिया।



जानकारी के अनुसार गंगाशहर निवासी यश ओझा (22) और उसके दोस्त सुभाषपुरा निवासी प्रियांशु (22) का पहले से ही स्थानीय लोगों से झगड़ा चल रहा था। गुरुवार रात यश और प्रियांशु, दोनों वंडरपुरी टी स्टॉल पहुंचे।

सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि यहां पहले से 4 युवक बैठे थे। यश ने अपना मुंह कपड़े से ढका हुआ था। इस दौरान यश ने एक लड़के को इशारा कर अपने साथ बाहर आने को कहा। इतनी ही देर में किसी बात को लेकर इन दोनों में झगड़ा हो गया।

इस पर जिस लड़के को उसने बाहर आने को कहा था, उसके साथियों ने हमला कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि युवक (जिसे बाहर आने को कहा था) ने जेब से चाकू निकाला और देखते ही देखते यश पर हमला कर दिया। इस दौरान प्रियांशु बीच-बचाव के लिए आया तो उस पर भी चाकू से वार किए गए।

इसके बाद यश की गर्दन और सीने में चार से पांच बार वार कर उसे घायल कर दिया। टी स्टॉल का फर्श खून से सन गया और यश अचेत हो गया।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद यश और प्रियांशु को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बीच रास्ते में यश की मौत हो गई। प्रियांशु की हालत गंभीर है। उसका इलाज चल रहा है।

सीओ सिटी दीपक कुमार, बीछवाल थानाधिकारी महेंद्र दत्त शर्मा और जेएनवीसी थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह ने समझाइश भी की, लेकिन समाज के लोग और परिजन अपनी मांग पर अड़े हैं। इस दौरान शहर के कई गणमान्य लोग और स्थानीय लोग धरने पर मौजूद रहे। परिजनों की मांग थी कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। आज सुबह से ही पीबीएम मोर्चरी के आगे परिजन एकत्रित हुए और धरने पर बैठ गए अब इस मामले को लेकर प्रशासन और परिजनों के बीच समझौता होने के बाद युवक के शव का पोस्टमार्टम कर युवक का शव परिजनों को सौंपा जा रहा है। जानकारी के अनुसार प्रशासन और परिजनों के बीच तीन मांगो पर समझौता हुआ है।

पुलिस का कहना है कि टी स्टॉल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी खंगाला जा रहा है ताकि यह पता चल सके कि आरोपी किस तरफ भागे हैं। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और मुख्य आरोपी के साथ कुछ बदमाशों को हिरासत में भी लिया गया है। फिलाल पुलिस की तरफ से कोई खुलासा नहीं किया गया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562